Farrukhabad Kannauj News: केंद्रीय मंत्री ने स्तूप की परिक्रमा कर की पूजा अर्चना
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: संकिसा, संवाददाता। बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे। उन्होंने स्तूप की परिक्रमा की और मोमबत्ती, अगरबत्ती लगाकर पूजा अर्चना की। बोले स्तूप पर आकर बहुत अच्छा लगा है। केंद्रीय मंत्री के आने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। ऐसे में यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वह सीधे संकिसा में बने एक होटल में पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह बौद्ध स्तूप पर पहुंचे। वाईबीएस के प्रमुख सुरेश बौद्ध ने स्तूप के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने स्तूप की परिक्रमा की। मोमबत्ती और अगरबत्ती लगाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह वाईबीएस के प्रमुख के साथ राजघाट के लिए चले गये। इससे पहले मंत्री ने कहा कि मुझे स्तूप पर आकर बहुत अच्छा लगा है। इस दौरान सांसद मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.