Farrukhabad Kannauj News: कुत्ते ने 12 वर्षीय छात्र को नोचा, सिर पर आए 10 टांके
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को प्रेमनगर गांव में घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय छात्र पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में छात्र के सिर और हाथ में गहरे घाव हो गए। परिजनों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। शाहजहांपुर जनपद के कलान निवासी महेश का 12 वर्षीय बेटा करन कक्षा चार का छात्र है। वह प्रेमनगर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते से छुड़ाया। उसे अस्पताल ले जाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.