फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता।राजेपुर थाने के कुइयां गांव में चोर होने की आशंका में ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। बाद में पता चला कि कुछ किसान मूंगफली बेचने को जलालाबाद जा रहे थे किसी कारण से गांव की तरफ चले गये। इस मामले में सूचना पुलिस को भी दी गयी। कुइयां गांव में पिछले दिनों वकील राजेश पाठक के घर पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें लाखों रुपये पार कर दिये गये थे। दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस घटना के बाद से गांव के लोग सतर्क हैं और रात में गांव पर निगरानी बनाये है। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे कुइयां गांव के रास्ते पर एक गाड़ी आयी और उसके पीछे से एक और गाड़ी आयी। गांव के लोगों ने जब आवाज दी तो किसी ने कुछ जवाब नहीं दिया इस पर ग्रामीण आशंकित हो गये और चोर होने ...