Farrukhabad Kannauj News: किसानों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन पीडीए शक्ति की मोहल्ला जवाहरगंज स्थित कार्यालय में पंचायत हुई। इसमें नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने नगर में अतिक्रमण, जल निकासी, सफाई, आवारा पशुओं और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर में अतिक्रमण के कारण राहगीरों को परेशानी होती है। जवाहरगंज में लगे वाटर फ्रीजर के खराब होने, सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगे होने तथा शॉपिंग कॉम्पलेक्स की छत टपकने जैसी समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया। पंचायत में सुधा गंगवार के मकान के पास खड़े नीम और यूकेलिप्टस के पेड़ों की टहनियों से संभावित खतरे का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने नगर की समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.