फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के आलू किसानों के लिए शासन स्तर से 1359.50 कुंतल आलू बीज का आवंटन किया गया है। आलू बीज की सभी प्रजातियां किसानों को आनलाइन पोर्टल के माध्यम से विकसित की जाएंगी। जो आलू बीज किसानों को उपलब्ध होगा उसमें कुफरी बहार, कुफरी चिप्सोना 1, कुफरी चिप्सोना 3, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मेाहन, कुफरी फ्राइ सोना आदि प्रजातियां शामिल हैं। बीज की दरें प्रजाति और श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गयी हैं। जिला आलू शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आलू बीज की मांग प्रजातिवार आनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही करनी होगी। बुकिंग विकास भवन के कमरा संख्या 57 में भी करायी जा सकती है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण को 31 तक करें आवेद...