फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार सुबह छः बजे उनकी सोलह वर्षीय बेटी को पड़ोस का ही शाहिद बहला फुसलाकर बाइक से ले गया। साथ में उनके भाई की बेटी को भी ले जाकर एक रिश्तेदार जैनुल के घर ले जाकर छोड़ दिया। चचेरी बहन ने घर पहुंच घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने युवक के घर पहुंच बेटी को बुलाने की बात कही। आरोपित युवक के भाई मुजम्मिल कैफ , मां ने गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...