Farrukhabad Kannauj News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में छह पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने और सहयोग करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले में सुनील, गोविंद, रामरहीम, अनुज कुमार, राधेश्याम को नामजद किया गया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। किशोरी घर से 80 हजार नगद और सोने चांदी के जेवरात ले गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारे शमसाबाद।तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारे गुंजायमान हुये। खंड विकास अधिकारी राधेश्याम के नेतृत्व में पंचायत सचिवों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लाक परिसर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.