Farrukhabad Kannauj News: किशोरी को बहलाकर ले जाने में मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री तीन मई की रात घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि गांव के जफर और अशलीम उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। बाद में जानकारी मिली कि दोनों आरोपित किशोरी को गाजियाबाद में एक व्यक्ति के पास छोड़ आए थे। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी किशोरी बिना बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इस बार दोबारा घटना होने पर पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.