फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को किशोरी के साथ हिरासत में लिया है। दोनों को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया है। एक ग्रामीण ने 18 सितंबर को जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हिमांशु के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। कस्बा चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने बताया कि दोनों को रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टरी परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया। मामले में पॉ...