फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 20 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के तराई के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के एक गांव निवासी अवधेश कुमार बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया किशोरी को बरामद कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हादसों में आधा दर्जन घायल, हालत गंभीर

हादसों का विवरण कायमगंज। अलग-अलग हादसों में नगर से सटे गांव सुभानपुर निवासी अनुज कुमार, क्षेत्र के गांव मीरगंज निवासी सुधांशु, नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी सोनू व मोनू, शमशाबाद क्षेत्र के गांव मूलचंद निवासी बद्री, एवं थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव हीरा सिंह नगला निवासी प्रताप सिंह घायल हो गए। आसपास के लो...