फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने किशोरी आत्महत्या मामले में दर्ज मुकदमे के मुख्य नामजद वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस मामले के अन्य नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना जहानगंज राठौरा मोहद्दीपुर निवासी विकास को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह झब्बूपुर क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार चार जुलाई को मृतका के पिता की तहरीर पर विकास समेत पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: घर से भागी किशोरी जहानाबाद से बरामद, युवक गिरफ्तार गिरफ्तार आर...