फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बेटियां सिर्फ किताबों में ही नहीं बल्कि हुनर के आकाश में भी ऊंची उड़ान भरेंगी। शासन की प्रोजेक्ट प्रवीण योजना के तहत कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं के हाथों में कलम के साथ साथ कौशल का हुनर भी होगा। बेटियों को शिक्षित ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भी बनाना है ताकि वह पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। जिले के ग्रामीण और वंचित वर्ग की बेटियों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। अब वे कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर और मीडिया जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर अपने सपनों को नई दिशा दे सकेंगी। हुनरमंद बनकर ये बेटियां न केवल अपने परिवार का सहारा बनेंगी, बल्कि समाज में आत्मनिर्भर नारी की नई मिसाल भी पेश कर...