Farrukhabad Kannauj News: काली नदी पुल से ग्रामीण ने लगायी छलांग, लापता
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: संकिसा, संवाददाता। काली नदी पुल से एक ग्रामीण ने छलांग लगा दी। इससे वह पानी में लापता हो गया है। गमछा और च्पपल पुल पर रखी मिलीं। अब दो थानो की पुलिस उसकी तलाश में है। गोताखोर काली नदी में उतारे गये हैं। मैनपुरी के भोगांव कोतवाली के रकरा गांव निवासी 50 वर्षीय बलवीर ने काली नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने अपना गमछा और चप्पल पुल पर रख दी थी। परिजनों को जब सूचना मिली तो वह मौके पर आये । इस पर मेरापुर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। जानकारी पर मैनपुरी के भोगांव की कोतवाली पुलिस भी पहुंची। सीमा विवाद पर भोगांव से राजस्व कर्मी बुलाये गये। काफी खोजबीन के बाद भी बलवीर का पता नहीं चल सका। दोनों थानों की पुलिस संयुक्त रूप से बलवीर की तलाश में है। काली नदी में गोताखोर उतारे गये है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.