Farrukhabad Kannauj News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। खुदागंज के निकट एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। कन्नौज जनपद के तालग्राम का अमित फर्रुखाबाद में अपने काम को निपटाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। खुदागंज के निकट पहुंचते ही सामने आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अमित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को कार चालक का नंबर बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.