Farrukhabad Kannauj News: कार ने बाइक सवार कांवड़िए को टक्कर मारी, घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा -बरेली हाईवे पर एक कार ने बाइक सवार कांवड़िए को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जनपद हरदोई के पाली थाना अंतर्गत ददयूरा गांव निवासी आलोक पांचालघाट से जल भरकर अपनी बाइक पर सवार होकर जल चढ़ाने जा रहा था। जैसे ही वह डबरी तिराहे से पहले पहुंचा इसी बीच एक कार के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी जिससे आलोक की बाइक टूट गयी और उसके काफी चोटें आयीं। एंबुलेंस से सीएचसी राजेपुर लाया गया जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि आलोक का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.