Farrukhabad Kannauj News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।थाना मेरापुर क्षेत्र के देवरा मसौना गांव निवासी कमलेश व वृद्ध सौदान सिंह बाइक पर सवार होकर ढाई घाट से अपने गांव जा रहे थे। जब उनकी बाइक कायमगंज अचरा मार्ग स्थित लुधइया गांव के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर कार चालक कार लेकर भाग गया आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.