फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के गांव नगला भूढ़ निवासी सनी अपने बड़े भाई अनुज व चचेरे भाई अभिषेक के साथ गांव हुसैनपुर में अपने बहनोई अरविंद के घर आए हुए थे, जहां से दिल्ली जाने के लिए तीनों एक बाइक पर सवार होकर बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे नवाबगंज बस की टिकट बुक करके वापस हुसैनपुर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार चालक कार को मौके से लेकर फरार हो गया और बाइक सवार तीनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व थाना पुलिस ने तीनों घायल भाइयों को नवाबगंज सीएचसी भर्ती कराया जहां मौजूद डॉक्टर रीतेश कुमार ने घायल सनी व अभिषेक को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया तो वहीं गंभीर रूप से ...