Farrukhabad Kannauj News: कान्हा के स्वागत को सजे मंदिर, देर रात तक खरीदारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। कान्हा के स्वागत के लिए मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से परिसर जगमगाने की तैयारी है तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई जा रही है। बाजारों में भी जन्माष्टमी को लेकर रौनक बढ़ गई है। लोग पूजा-पाठ की सामग्री, सजावटी सामान, पोशाक और प्रसाद की खरीदारी में जुटे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन की तैयारी चल रही है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन और सजावट का काम कराया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाने के लिए मुकुट, बांसुरी, वस्त्र, झूले और अन्य पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है। श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.