फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के व्यस्त कादरीगेट चौराहे पर गुरुवार को भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्कूली बच्चों से भरी बसें और ई-रिक्शा भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। बच्चों और अभिभावकों को गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। चौराहे पर अव्यवस्थित वाहन खड़े होने और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रमुख चौराहों पर स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।एक नजर :कादरीगेट चौराहे पर जाम से थमी रफ्तार, स्कूली बच्चे फंसेफोटो 5परिचय कादरीगेट चौराहे पर जाम में फंसे वाहन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...