फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । सावन में गोला जा रही कावड़ यात्रा के दौरान कुइयांखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय शेर सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार को ग्रामीण पिकअप में डीजे और कांवड़ सजाकर गाजे-बाजे के साथ यात्रा पर निकले थे। जत्था फर्रुखाबाद पहुंचने से पहले शेर सिंह को घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचेत हो गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कांवड़ियों की गाड़ी से हुई टक्कर में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत पत्नी नन्हीं देवी, बेटे आकाश, विकास, और बेटियां शिवानी व पूनम का रो-...