फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सावन माह के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं यातायात कानून-व्यवस्था व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचालघाट का निरीक्षण किया । इस दौरान गंगा के तट एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया । संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। कहां कि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो गंगा का पानी बढ़ा हुआ है ऐसे में यहां पहुंचने लोगों को सचेत किया जाए । यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कांवड़ यात्रा:: दो दिन में 150 से अधिक जत्थे, पुलिस ने रातभर ...