Farrukhabad Kannauj News: कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंप उठायी आवाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज उठायी। अर्चना राठौर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एडीओ कोआपरेटिव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की आठ प्रमुख समस्याओं के निस्तारण की मांग की गयी। ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित है जिसमें आलू का उचित मूल्य दिलवाने से लेकर खाद की उपलब्धता और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तक के मामले को उठाया गया है। इस दौरान कुणाल चौधरी, पीयूष सिंह राठौर, राजेश सिंह आदि की मौजूदगी रही। कांग्रेसियों ने कहा कि फसल क्षतिग्रस्त का सर्वे कराकर पात्र किसानों को लाभ दिलाया जाये। किसानों को खाद भी समय से मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.