Farrukhabad Kannauj News: करवाचौथ के दिन गर्भवती की मौत, लाल निशान से गहराया संदेह
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के तुर्क ललैया गांव में साढ़े आठ माह की गर्भवती 22 वर्षीय नवविवाहिता की हालत बिगड़ने के बाद करवा चौथ के दिन मौत हो गई। मायके पक्ष ने शव पर कान के पास लाल निशान देखकर मौत पर संदेह जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तुर्क ललैया गांव निवासी सपना अपने पति जयवीर जाटव और सास लौंगश्री के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी। गांव में उसके ससुर रहते हैं। बुधवार को परिजन गर्भवती सपना को एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां दिखाने के बाद उसे घर ले आए। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.