Farrukhabad Kannauj News: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 14 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। खिमसेपुर में शुक्रवार को बारिश होने पर ग्रामीण और बकरी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खिमसेपुर निवासी जयवीर की बकरी घर के बाहर बंधी थी। बारिश के दौरान बिजली के तार में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से बकरी झुलस गई। पास में बैठे जयवीर के भाई फूल सिंह (57) बकरी को बचाने पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से फूल सिंह और बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद जयवीर ने लाइनमैन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। फूल सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उनके दो पुत्र विपिन कुमार और रवि कुमार हैं। घटना के समय विपिन कुमार किसी काम से कानपुर गया हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.