फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता।कन्नौज के गुरसहायगंज में पखना बिहार के दंपति संजीव कठेरिया और शिखा की दो दिन पहले सरकारी आवास में हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से उसके गांव में परिवार के लोग काफी दुखी हैं। वह कभी कभी गांव घूमने आते थे उनकी कभी किसी से रंजिश नहीं थी। फिर क्यों हत्या हो गयी इसको लेकर घर वाले भी नहीं समझ पा रहे हैं। बताया गया है कि संजीव कुमार के पिता वेदराम बचपन से ही गुरसहायगंज में अपनी बहन के यहां रहते थे। संजीव का जन्म गुरसहायगंज में ही हुआ था। गांव का मकान वह अपने भाई को दे गये थे। अब जब गुरसहायगंज में संजीव और उनकी पत्नी शिखा की हत्या हुयी तो ऐसे में गांव के लोग दुखी हैं। गांव वालों को तो यही मालुम था कि संजीव रेलवे में संविदा पर नौकरी करते थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: च...