फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। कटरी तौफीक गांव में गंगा का कटान किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। पहले मकानों को काटा अब किसानों की उपजाऊ भूमि गंगा में समा रही है। करीब 200 बीघा गन्ने की फसल कटकर गंगा में समा चुकी है इससे किसानों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। किसान कहते हैं कि इस बार गंगा ने बड़ा नुकसान किया है। जिस तरह से कटान हो रहा है यदि वैसे ही कटान होता रहा तो कहीं के नहीं रहेंगे। किसान रामतीर्थ, रामदास, विपिन कुमार, नंदराम, मुनेश्वर, मदनपाल, चोखेलाल आदि किसानों ने बताया कि कई किसानों के खेत नदी मे समा चुके हैं। किसी की दस बीघा तो किसी की आठ और पांच बीघा फसल बर्बाद हो गयी है। कई किसानों के मकान पूर्व में नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गयी...