Farrukhabad Kannauj News: कटान का फिर कहर, मकान का आधा हिस्सा गंगा में समाया
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद,संवाददाता। तराई क्षेत्र में गंगा का कहर अभी तक जारी है। कटान से ऐसी आफत है कि ग्रामीण डरे हुये हैं। समेचीपुर चितार में गंगा के कटान ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। गांव के ही गुलाब मियां के मकान का आधा हिस्सा गंगा में समा गया। पिछले दो दिनों से इस गांव में कटान तेजी से चल रहा है। बुधवार को कटान तेज होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। गंगा के तेज बहाव और कटान से लोगों को अपनेमकान और सामान की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कटान जारी रहा तो अन्य मकान भी गंगा की धारा में समा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक घर लील गई, गंगा गांवों में घुसी; बिहार की बाढ़ में रतजगा कर रहे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.