Farrukhabad Kannauj News: कटरी तौफीक में गंगा के कटान में समा गए सात और आशियाने
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। कटरी तौफीक गांव के ग्रामीणों की गंगा के कटान से नींद फिर हराम हो गई है। कटान के चलते सात मकान पानी में समा गये हैं। ग्रामीणों ने घरों से सामान निकाल लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। जिस तेजी के साथ गंगा कटान कर रही हैं उससे ग्रामीण घबराये हुये हैं और रात में नजर रखे हुये हैं। एक सप्ताह से गंगा का कटान तेजी से चल रहा है। बुधवार की रात गंगा के कटान से अमर सिंह, नंदकिशोर, दताराम, मदनपाल, दुर्विजय और जितेंद्र के घर गंगा में समा गये। हालांकि गंगा के कटान को देखते हुये ग्रामीणों ने अपने घरों से सामान को सुरक्षित निकाल लिया। जिन लोगों के घर गंगा में समा गये हैं वह दूसरे स्थान पर जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार गंगा बड़ा नुकसान कर रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.