फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। घर में साफ-सफाई कर रही महिला के ऊपर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हमीरपुर गांव निवासी रूपलाल की 50 वर्षीय पत्नी सुखदेवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने कच्चे मकान में भैंस बांधने वाले स्थान पर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और सुखदेवी उसके मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में हाथों से मिट्टी हटाने के साथ फावड़ा और बेलचे की मदद से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर ...