फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत पर सोमवार को लखनऊ से पहुंची शासन की उच्चस्तरीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने आरओ प्लांट, सड़क-नालों, स्ट्रीट लाइटों, कान्हा गौशाला और मानसरोवर तालाब का जायजा लिया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में टेंडर, बिल और भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। विधानसभा की याचिका समिति के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बीच 45 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के पुराने आरोप भी चर्चा में आ गए। दोपहर करीब तीन बजे पहुंची टीम ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद पट्टीमदारी मोहल्ले में सड़क और उस पर...