Farrukhabad Kannauj News: कंपिल में नहीं लगेगा पटाखा बाजार
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। दीपावली पर इस बार कंपिल में आतिशबाजी का बाजार नहीं लगेगा। शासन की गाइडलाइन के तहत सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने जिले में आठ स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें कंपिल को जगह नहीं मिल सकी है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी की दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। कंपिल के कारोबारी राजेश शाक्य, ऋषभ पांडेय, नितिन, जितेंद्र, सुनील शाक्य, दीपू, आयुष, कल्लू पांडेय, गोलू और विवेक कश्यप पहले ही आतिशबाजी की बुकिंग के लिए एडवांस दे चुके हैं। अब बाजार की अनुमति नहीं मिलने से उनकी पूंजी फंसने की चिंता है। कारोबारियों का कहना है कि केएसआर इंटर कॉलेज मैदान या कंपिल-इकलहरा बाईपास के खुले मैदान पर भी विचार किया जा सकता था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बिना लाइस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.