Farrukhabad Kannauj News: ओपीडी में बने 1125 पर्चे, इलाज के लिए धक्का-मुक्की
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण पर्चा काउंटर पर भीड़ लग गई। सुबह कुछ देर इंटरनेट सेवा बंद होने से पर्चे बनने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्चा बनवाने के दौरान काउंटर पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही। बाद में इंटरनेट सेवा शुरू होने पर व्यवस्था सामान्य हुई। दिनभर में ओपीडी में 1125 पर्चे बनाए गए। सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी पहुंचने लगे। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इसी दौरान इंटरनेट सेवा में तकनीकी समस्या आने से कुछ देर तक पर्चे बनाने का काम प्रभावित हुआ। मरीज और तीमारदार अपनी बारी के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.