फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मौसम के लगातार बदल रहे मिजाज का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम अपेक्षाकृत ठंडक के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका असर शुक्रवार को सीएचसी में भी देखने को मिला, जहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 410 नए मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। अस्पताल प्रशासन ने बताया यह आंकड़ा केवल नए मरीजों का है, जबकि पुराने मरीज इसमें शामिल नहीं हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पंजीकरण काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर दिनभर भीड़ लगी रही。 यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बदलते मौसम और बढ़ती उमस से बढ़े वायरल बुखार के मरीजमौसम के प्रभाव का...