फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरसी माथुर ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी और डॉक्टर नहीं मिले। इस पर अधीक्षक डॉ.लोकेश शर्मा ने अनुपस्थित कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम में पहुंचकर प्रसव की जानकारी की। आनलाइन पर्चा न बनने पर नाराजगी जतायी। कहा कि आनलाइन पर्चा बनवाये जायें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो भी मरीज आयें उनका अच्छे ढंग से इलाज हो। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सीएचसी बड़ागांव, चिरगांव एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सीएमओ ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...