Farrukhabad Kannauj News: ऑटो चालकों से मारपीट में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता । ऑटो चालकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्यामनगर मझोला गांव निवासी सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उसका बेटा सुमित और दामाद रोहित ऑटो चला रहे थे। आरोप है कि पदम नगला निवासी अभिलाख यादव, पारस और दो अज्ञात लोगों ने दोनों के साथ जाति सूचक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से दोनों की पिटाई कर दी। मारपीट में सुमित और रोहित के चोटें आईं। सुनील ने 31 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिलाख यादव, पारस और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.