फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्रों की प्रतिभा का शानदार नजारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में देखने को मिला। आईटीआई परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में पॉलिटेक्निक के छात्रों द्वारा बनाया गया ऑटोमेटिक रेलवे क्रॉसिंग सिस्टम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। छात्रों ने बताया कि यह सिस्टम ट्रेन के क्रॉसिंग के नजदीक आते ही सेंसर के माध्यम से फाटक को ऑटोमेटिक बंद कर देगा और ट्रेन के गुजरते ही फाटक अपने आप खुल जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत और विधायक सुशील शाक्य ने किया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा की इस इन...