फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।भैरोघाट में 257 करोड़ की लागत से बने एसटीपी को लेकर आईजीआरएस पर की गयी एक शिकायत की जांच करने को नमामि गंगे की टीम गुरुवार को यहां पहुंची। व्यापारी नेता जितेंद्र अग्रवाल ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत में लिखा था कि एसटीपी से पानी गंगा में गिराया जा रहा है। उन्होंने यह कहा था कि अगर यह पानी पीने लायक है तो इसे अधिकारी पीकर दिाखायें नहीं तो इसको पाइप लाइन के माध्यम से किसानों को दिया जाये जिससे सिंचाई हो सके। कानपुर से आये नमामि गंगे के इंजीनियर विपिन पाल और स्थानीय जल निगम के अभियंता आनंद दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता को बुलाया और बताया कि एसटीपी का पानी सिंचाई विभाग को दिये जाने का प्रस्ताव दिया गया है। जेई ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो इस...