Farrukhabad Kannauj News: एक माह में 132 लोगों को सांप ने डसा, एक की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बारिश और उमस के बीच जिले में सांप के डसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक माह में सांप के डसने के बाद 132 लोग उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे। इनमें से एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक माह में बड़ी संख्या में लोग सांप के डसने के बाद लोहिया अस्पताल पहुंचे। अधिकांश मरीजों को समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को एंटी स्नेक वेनम समेत आवश्यक उपचार दिया गया। बताया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बारिश के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास सांप के डसने का खतरा बना रहता है। कई मामलों में लोग झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवा देते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.