Farrukhabad Kannauj News: एक घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। ममरेजपुर गांव निवासी वृद्ध लंकुश गुरुवार की दोपहर अपने खेत में पेड़ के नीचे लेटे थे तभी गांव निवासी एक युवक वहां लगे समर के कुलावे को तोड़ने लगे। जब उन्होंने मना किया तो युवक ने झगड़ा किया। विरोध करने पर लंकुश को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उनके गंभीर चोटें आईं। दोपहर बाद उन्हें ई रिक्शा से थाने ले जाया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। एक घंटे तक वह ई रिक्शा में ही तड़पते रहे। बाद में पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.