Farrukhabad Kannauj News: एआरपी के 15 पदों के लिए 41 शिक्षक देंगे इम्तिहान
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 15 रिक्त पदों पर चयन के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को शाम 3:30 बजे जीआईसी फतेहगढ़ में परीक्षा कराई जाएगी। बताया गया है कि 15 रिक्त एआरपी पदों के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं से आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष 41 शिक्षक शिक्षिकाओं ने आवेदन किया है। मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति के बाद परीक्षा तिथि निर्धारित की गई है। सभी 41 अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सूची में शमसाबाद, बढ़पुर, कमालगंज, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, नवाबगंज और नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के शिक्षक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.