फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद संवाददाता। एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को गंभीर सवाल खड़े हो गए। सरकारी कार्यालय के खुलने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है, मंगलवार को सुबह 10:06 बजे तक मुख्य गेट पर ताला लगा रहा। कार्यालय के बाहर लोग इंतजार करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय की चाबी एक निजी सफाई कर्मचारी के पास होने की बात सामने आई निजी कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा, इसके बाद कार्यालय का ताला खुल सका। कार्यालय खुलने के बाद भी करीब 10:30 बजे तक सफाई का काम चलता रहा। मंगलवार सुबह कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा होने के दौरान एआरटीओ कृष्ण कुमार यादव भी बाहर खड़े नजर आए। चाबी आने के बाद गेट खोला गया। कार्यालय पहुंचकर अपने काम कराने वाले लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लोगों का क...