फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर।ई रिक्शा ने बाइक सवार निगार निवासी रामगोविंद को टक्क र मारकर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। रामगोविंद मुख्य मार्ग से बाइक से निकल रहे थे तभी भटौली गांव के एक ई रिक्शा चालक ने रामगोविंद के टक्कर मार दी। हादसे को देखते हुये भीड़ इकट्ठी हो गयी। इस बीच रिक्शा चालक और घायल की पैरवी में लोगों की नोकझोंक हुयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...