Farrukhabad Kannauj News: ई-रिक्शा चालक के हत्यारोपितों को पकड़ नहीं पा रही पुलिस
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगानगर कॉलोनी में 29 अगस्त को ई-रिक्शा चालक आकाश कश्यप की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में घटना के पांच दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने और युवक को सड़क पर खींचकर पीटने की घटना के बाद से परिवार दहशत में है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। गंगानगर कॉलोनी निवासी रूबी के अनुसार 29 अगस्त की सुबह करीब सात बजे उनके 40 वर्षीय पति आकाश कश्यप घर के बाहर गाना गा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के दो दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। हमलावरों को देखकर आकाश घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.