Farrukhabad Kannauj News: ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर बहा एक कुंतल दूध
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार सुबह कादरी गेट चौराहे के पास पांचाल घाट मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने दूध से लदी ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ठेली पलट गई और उस पर रखा करीब एक कुंतल दूध सड़क पर बह गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस कर्मियों के मौके पर नहीं आने को लेकर सवाल उठने लगे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे लकूला की ओर से एक कर्मचारी चार पहिया ठेली पर मिठाई विक्रेता के लिए दूध लेकर जा रहा था। वह पांचालघाट मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ई-रिक्शा ने ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.