Farrukhabad Kannauj News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।थाना कंपिल क्षेत्र के नगला फुलू गांव निवासी कल्याण सिंह यादव का 30 वर्षीय पुत्र राहुल यादव गुरुवार को बाइक से कायमगंज तंबाकू का पेमेंट लेने आया था। जब वह वापस जा रहा था। तभी मेदपुर के पास ई-रिक्शा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची। जहां गंभीर घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पिता कल्याण सिंह ने बताया की उसने पुत्र को पांच बजे फोन किया था, तो उसने बताया वह 357000 रुपये लेकर आ रहा है। लेकिन उसके पास रुपए नहीं मिले। उन्होंने बताया थाना कंपिल पुलिस ने ईरिक्शा को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.