फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के ईमादपुर सोमवंशी तिराहे पर चोरों ने पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिह्न लगाने का काम किया। मुख्य तिराहे पर पांच दुकानों और एक खोखा में हजारों रुपये की चोरी कर ली गई है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी से वारदात करने वालों को दुकानदारों ने पहचान लिया और थाने में घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार की मध्य रात ईमादपुर सोमवंशी तिराहे पर लायकपुर निवासी उपदेश की परचूनी दुकान का ताला तोड़कर पान मसाला, इलेक्ट्रानिक कांटा समेत 15 हजार का सामान चुरा ले गए। लायकपुर के मुकेश सिंह की परचून की दुकान से बीस हजार का सामान और ईमादपुर सोमवंशी के जयराम का खोखा तोड़कर 900 रुपये चोरी कर लिए गए। नगरिया जवाहर के सतीश का खोखा तोड़कर 300 रुपये...