Farrukhabad Kannauj News: इनवर्टर ठीक कराते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता । थाना मेरापुर क्षेत्र के गठवाया गांव में बुधवार को इनवर्टर ठीक कराते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गठवाया गांव निवासी मोहित कुमार के घर में लगा इनवर्टर खराब हो गया था। बुधवार को परिजनों ने उसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया था। परिजनों के मुताबिक मैकेनिक इनवर्टर ठीक कर रहा था। इसी दौरान पास में मौजूद मोहित 40 वर्षीय के अचानक तार छू गया और उसे जोरदार करंट लगा और चिपक गया। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में मोहित को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने जांच के बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.