फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। नगर के बिजली उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में फाल्ट आने से नवाबगंज समेत करीब 120 गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 40 घंटे से अधिक समय से ठप है। लगातार बिजली गुल रहने से नगरवासियों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगी पानी की मोटरें बंद हो गई हैं, जिससे कई परिवारों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। पानी की टंकियां खाली होने के साथ ही लंबे समय से बिजली न आने के कारण घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। विद्युत उपकरण भी बेकार पड़े हैं। विद्युत विभाग ने फाल्ट को दूर करने के लिए कर्मचारियों और लाइनमैनों की टीम को मौके पर लगाया है। एसडीओ विद्यासागर और जेई दीपक राम की देखरेख में इनकमिंग मशीन की तकनीकी खराबी को दूर करने का...