Farrukhabad Kannauj News: इकलौते बेटे को सांप ने डसा, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। घर के इकलौते बेटे की सर्पदंश से मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया तो परिजन झाड़ फूंक कराने पहुंचे। वहां से भी उसे बचा नहीं सके। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। फर्रुखाबाद के अंगूरीबाग मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार 14 साल से धमगंवा गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की भोर तीन बजे करीब उनके दस वर्षीय बेटे कक्षा तीन के छात्र रितिक को सांप ने घर में डस लिया। इस पर उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे जिंदा समझकर उसे जड़ी बूटी खिलवाने के लिए वैद्य के पास ले गये लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घर के इकलौते ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.