Farrukhabad Kannauj News: आसानी से विवाद सुलझाने की प्रकिया समझाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पिपरगांव में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित विशेष विधिक साक्षरता शिविर में छोटे मोटे विवादों को आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से बिना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाये आसानी से सुलझाने की प्रक्रिया समझायी गई। प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने बुजुर्गो को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बुजुर्गो के भरण पोषण, कल्याण और उनके कानूनी संरक्षण के लिए बनाये गये नियमों और अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनायें भी बतायी गयीं। गांव में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं एकत्रित हुयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.